{"_id":"6877a8ca171839315f046a19","slug":"problems-increased-due-to-four-lane-construction-work-in-bhali-kangra-news-c-95-1-kng1005-186225-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भाली पंचायत में फोरलेन के निर्माण कार्य से बढ़ीं दिक्कतें, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भाली पंचायत में फोरलेन के निर्माण कार्य से बढ़ीं दिक्कतें, सौंपा ज्ञापन
Thu, 17 Jul 2025 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 17 Jul 2025 06:56 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी फोरलेन का निर्माण जहां विकास का प्रतीक माना जा रहा है। मगर भाली पंचायत के लोगों के लिए यह परियोजना परेशानी का सबब बन गई है। फोरलेन निर्माण के कारण क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सिंचाई और धार्मिक स्थलों से जुड़ी कई समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं।
परेशान ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता चरण सिंह की अगुवाई में उपमंडलाधिकारी जवाली विकास जंबाल को ज्ञापन सौंपकर उचित समाधान की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने दरिया पार सड़क को भनियाड़ सड़क से जोड़ने और फोरलेन के ऊपर लोहे या सीमेंट का पुल निर्माण करने की मांग की है, ताकि लोगों की आवाजाही सुगम हो सके।
स्थानीय निवासी दर्शन जस्वाल, केवल राणा, जट्ट गुलेरिया, दीपक कौंडल और साहिल गुलेरिया ने बताया कि निर्माण कंपनी ने हनुमान मंदिर को तो दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया, लेकिन मंदिर तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं बनाया गया है। इससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी भाली-भनियाड़ी सड़क को भी बिना सूचना के तोड़ दिया गया और उसे दोबारा जोड़ने के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं छोड़ा गया है। इसके अलावा, क्षेत्र की पेयजल और सिंचाई योजनाएं भी पिछले दो वर्षों से बाधित हैं, जिसका सीधा असर ग्रामीणों की दैनिक जरूरतों और खेती-बाड़ी पर पड़ रहा है।
उधर, एसडीएम विकास जंबाल ने बताया कि उन्हें भाली पंचायत से संबंधित समस्याओं का ज्ञापन प्राप्त हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और निर्माण कंपनी व नेशनल हाईवे अथॉरिटी की जवाबदेही तय की जाएगी।