फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pong's waters swept away homes and farms, with no relief even after four months.

Kangra News: पौंग का पानी बहा ले गया घर-खेत, चार माह बाद भी राहत नहीं

Thu, 20 Nov 2025 02:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Pong's waters swept away homes and farms, with no relief even after four months.
फतेहपुर (कांगड़ा)। रियाली के मंड बहातपुर में पौंग झील से छोड़े गए पानी ने छह परिवारों को बेघर कर दिया। क्षेत्र में छह अगस्त को आई बाढ़ में उनके मकान, जमीन और फसलें बह गई थीं। शुरुआती दिनों में प्रशासन ने खाने का राशन और किराये का आश्वासन दिया था, लेकिन चार माह बाद भी कोई मदद नहीं मिली। लोगों को राहत के नाम पर मिली तो आज तक मात्र एक तिरपाल है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि जिन मकानों में ये लोग अस्थायी तौर पर रह रहे थे, उनके मालिकों ने अब घर खाली करने को कह दिया है।इन समस्याओं को लेकर प्रभावितों ने समाजसेवी रमेश दत्त के नेतृत्व में बुधवार को तहसीलदार फतेहपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रभावितों शामू, मोहम्मद बिलाल, बारू, मोहम्मद ईसा, मासूम और बख्शो देवी ने कहा कि अब वे ठंड में खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर हैं। बख्शो देवी ने कहा कि उनका पक्का मकान भी बाढ़ में बह गया, जबकि वह, उनका पति और दोनों बेटे अपंग हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें रहने योग्य सुरक्षित जमीन दी जाए, जहां पक्के मकान बनवाकर पुनर्वास किया जाए। बाढ़ से हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए और किराये का पूरा बकाया तुरंत जारी किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि 10 दिन में समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन और विधानसभा का घेराव करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed