{"_id":"5d656e3e8ebc3e93c2029ca0","slug":"poltical-kangra-news-sml305369856","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम दो को करेंगे कांगड़ा दौरा, करेंगे कई उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम दो को करेंगे कांगड़ा दौरा, करेंगे कई उद्घाटन
विज्ञापन
कांगड़ा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो सितंबर को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर करोड़ों रुपये के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए एसडीएम जतिन लाल ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों और भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर रूपरेखा बनाई।
एसडीएम ने बताया कि दो सितंबर को सीएम कांगड़ा बाईपास पर लगभग दो करोड़ की लागत से निर्मित अग्निशमन विभाग के कार्यालय व आवासीय परिसर, कर्मचारियों की रिहायशी कालोनी का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा मेन बाजार में लगभग ढाई करोड़ की लागत से बनने वाले पुलिस थाना भवन की आधारशिला रखेंगे। लोक निर्माण विभाग को पांच करोड़ से नवनिर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा करने के आदेश जारी किए हैं और समय मिला तो इस भवन का शुभारंभ भी सीएम से करवा दिया जाएगा। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अपने विभागों में होने वाले शिलान्यास व उद्घाटनों की पूरी डिटेल कार्यालय में जमा करवाने के आदेश दिए हैं।
बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष संजय चौधरी, प्रदेश बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष मुनीष शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, मंडल भाजपा अध्यक्ष रमेश बराड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के उपरांत एसडीएम की अगुवाई में अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने राजकीय डिग्री कॉलेज तकीपुर का निरीक्षण भी किया।