फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   PG studies in Sociology will be conducted in Chamba College next year.

Kangra News: चंबा कॉलेज में अगले वर्ष सोशलॉजी में होगी पीजी की पढ़ाई

Fri, 16 Aug 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 16 Aug 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
PG studies in Sociology will be conducted in Chamba College next year.
चंबा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने घोषणा की है कि अगले शैक्षणिक सत्र में चंबा कॉलेज में सोशलॉजी विषय में विद्यार्थी स्नातकोत्तर कर सकेंगे। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन

चंबा कॉलेज में के सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में प्राध्यापकों की कमी को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। कहा कि वर्ष 2022 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो हिमाचल प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में 15000 पद रिक्त थे। सरकार ने पहले वर्ष में ही 7000 पदों को भरने की स्वीकृति दी। उन्होंने कॉलेज परिसर में अतिरिक्त भवन बनाने, फर्नीचर से संबंधित मांग को भी शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। इस से पूर्व उप निदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढ़क ने पावर पाइंट प्रस्तुति से जिला चंबा में विद्यालयों, विद्यार्थियों की संख्या तथा गत वर्षों के दौरान जिला के स्कूलों के परीक्षा परिणाम के बारे में बताया। चाढ़क ने बताया कि जिले में 317 स्कूल हैं। इनमें 165 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, 94 राजकीय उच्च विद्यालय और 58 निजी विद्यालय शामिल हैं। जिले में वित्त वर्ष 2024 25 में 44621 विधार्थी हैं। इनमें 22102 छात्र, 22519 छात्राएं हैं। जिले के शिक्षण संस्थानों में विभिन्न वर्गों के 3325 स्वीकृत हैं। इनमें 32 प्रतिशत पद रिक्त हैं। इससे पूर्व मंत्री ने राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षा मंत्री के समक्ष अध्यापकों के अतिरिक्त पदों और अतिरिक्त भवन संबंधी मांगों वारे अवगत करवाया, जिसे शिक्षा मंत्री ने शीध्र पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed