फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People are angry due to non-notification of SDM office in Paragpur

Kangra News: परागपुर में एसडीएम कार्यालय की अधिसूचना न होने से लोग नाराज

Sat, 06 Jun 2026 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 06 Jun 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
People are angry due to non-notification of SDM office in Paragpur
परागपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा 25 जनवरी को परागपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा के बाद क्षेत्रवासियों को विकास की नई उम्मीदें जगी थीं। 22 मई को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि अब काम में तेजी आएगी, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी फाइल का सरकारी दफ्तरों में उलझे रहना प्रशासनिक ढिलाई को दर्शाता है।
विज्ञापन

जसवां-परागपुर प्रदेश का एकमात्र ऐसा विधानसभा क्षेत्र है, जहां अभी तक एसडीएम कार्यालय की सुविधा नहीं है। परिसीमन आयोग के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कार्यालय न खुलना प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय निवासी संदीप, दीपक, नीरज, अजय, ऋषभ, राहुल, रजत, पवन, दिनेश, संजीव और कृष्ण गोपाल ने सरकार से मांग की है कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच को धरातल पर उतारने के लिए फाइल की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन

उधर, सामान्य प्रशासन विभाग की अवर सचिव प्रोमिला शर्मा ने स्पष्ट किया कि परागपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने से संबंधित फाइल अभी विभागीय प्रक्रिया और उच्च-स्तरीय समीक्षा के अधीन है। उन्होंने कहा कि जैसे ही प्रशासनिक औपचारिकताएं पूर्ण हो जाएंगी, सरकार तत्काल प्रभाव से अधिसूचना जारी कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed