{"_id":"6a4baf4c14146669c703c0f0","slug":"patwaris-occupied-with-census-work-candidates-certificates-held-up-kangra-news-c-95-1-ssml1021-243252-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जनगणना में व्यस्त हुए पटवारी, अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जनगणना में व्यस्त हुए पटवारी, अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र फंसे
विज्ञापन
धर्मशाला। जनगणना कार्य में पटवारियों की व्यस्तता के कारण शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दाखिले के लिए दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है, लेकिन आय, हिमाचली बोनाफाइड और भूमि जैसे आवश्यक राजस्व प्रमाण पत्र समय पर जारी नहीं होने से विद्यार्थियों के प्रवेश अधर में लटक गए हैं।
अभ्यर्थियों में राहुल, सुनील, पिंकी, रंजना और मोनिका आदि ने कहा कि वे लगातार पटवारखानों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पटवारी जनगणना कार्य के चलते सीटों पर उपलब्ध नहीं हैं। निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रमाण पत्र जमा न होने से युवाओं के सामने प्रवेश छूटने का संकट खड़ा हो गया है। अभ्यर्थियों ने राजस्व विभाग से इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है ताकि विद्यार्थियों के भविष्य पर असर न पड़े।
उधर, तहसीलदार धर्मशाला गिरी राज ठाकुर ने बताया कि इस समस्या को देखते हुए पटवारियों को रोजाना दोपहर बाद 2 से 5 बजे तक अनिवार्य रूप से पटवारखानों में बैठने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थी इस समय अवधि के दौरान अपने जरूरी दस्तावेज बनवा सकते हैं।