फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Patients of hernia, stones and appendix will not have to go to Tanda

धर्मशाला अस्पताल में शुरू हुए हर्निया-पत्थरी के मरीजों के ऑपरेशन

Mon, 27 Jun 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Patients of hernia, stones and appendix will not have to go to Tanda
धर्मशाला। हर्निया, पत्थरी और अपेंडिक्स के मरीजों के लिए राहत की खबर है। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में इलाज करवा रहे ऐसे मरीजों को अब ऑपरेशन के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज का रुख नहीं करना पड़ेगा। धर्मशाला अस्पताल को सर्जरी के डॉक्टर सहित एनेस्थीसिया के दो विशेषज्ञ डॉक्टर मिल गए हैं।
विज्ञापन

धर्मशाला अस्पताल को सर्जरी और एनेस्थीसिया के डॉक्टर मिलने से जहां मरीजों का लाभ मिलेगा, वहीं टांडा अस्पताल पर सर्जरी के मरीजों का लगातार बढ़ रहा भार भी कुछ कम होगा। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के वरिष्ठ चिकिस्ता अधीक्षक डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि सर्जरी विभाग में डॉक्टर जीवन ने कार्य संभाल लिया है। इससे पहले वह जोगिंद्रनगर अस्पताल में सेवाएं दे रहे थे। इसके अलावा एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉक्टर रूबी और डॉ. नंदनी ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।
विज्ञापन

सर्जरी और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ मिलने से मरीजों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि यहां पहले हर हफ्ते हर्निया, पथरी और अपेंडिक्स के करीब पांच से छह मरीजों के ऑपरेशन होते थे। अब खाली पद भरने से मरीजों को सुविधा होगी। बता दें कि करीब दो महीने पहले अस्पताल से सर्जरी के डॉक्टर सीनियर रेजीडेंटशिप के लिए चले गए थे। इसके बाद से यह पद खाली चल रहा था। यहां आ रहे सर्जरी के मरीजों को टांडा अस्पताल जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय दत्ता ने बताया कि नए डॉक्टर मिलने से मरीजों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में हर सप्ताह पांच से छह मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed