फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Palampur woman cheated of Rs 10 lakh

Kangra News: पालमपुर की महिला से 10 लाख रुपये की ठगी

Wed, 22 Jan 2025 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 22 Jan 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Palampur woman cheated of Rs 10 lakh
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर के आईमा वार्ड की एक महिला से 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। महिला की आरोपियों से बात फेसबुक लिंक के माध्यम से हुई थी। इस दौरान महिला को पैसा लगाकर उसका मुनाफा देने की बात कही गई। पहले मुनाफे के नाम पर महिला को आरोपी पैसे देते रहे, बाद में महिला से 10 लाख ठग लिए। महिला को ठगी का एहसास हुआ तो उसने पालमपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला को फेसबुक पर एक अनजान लिंक मिला तो आरोपियों ने व्हाट्सएप पर स्टॉक वनगार्ड के नाम से ग्रुप ज्वाइन करने को कहा। महिला ने ग्रुप को ज्वाइन कर लिया। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में महिला ने कहा कि उसने 14 मार्च 2024 में एक लाख और 15 मार्च को 40 हजार रुपये जमा करवाए। इस पर महिला को 19 मार्च 2024 को में पांच हजार और 21 मार्च को 30 हजार मुनाफा आया। इसके बाद महिला ने करणवीर ढिल्लों नाम के आरोपी के कहने पर आईपीओ के माध्यम से पांच लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद महिला को 15 अप्रैल 2024 को फिर 15 हजार रुपये मुनाफा आया, जिस पर महिला ने 12 अप्रैल 2024 को पांच लाख और आईपीओ में जमा करवा दिए। इसके बाद आरोपियों ने यह ग्रुप बंद कर दिया और सारे नंबर भी बंद कर दिए गए।
विज्ञापन



महिला ने इस बारे पुलिस में शिकायत दी है। ठगी को लेकर मामला दर्ज किया गया है। अब सारे पहलूओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
- भूपेंद्र सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी, पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed