फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Palampur to Sidhpur via Phata, Morla bus not running regularly

Kangra News: नियमित रूप से नहीं चल रही पालमपुर से सिद्धपुर वाया फाटा, मोरला बस

Fri, 29 Nov 2024 07:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 29 Nov 2024 07:50 AM IST
विज्ञापन
Palampur to Sidhpur via Phata, Morla bus not running regularly
सुषमा भट्ट
काॅलेज छात्रों और लोगों में बस रूटीन न होने पर आक्रोश, बोले- मर्जी से हो रही रूट का संचालन
विज्ञापन

विनोद राणा
पालमपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र पालमपुर और सुलह के गांवों के विद्यार्थी और लोग परिवहन निगम की बस नियमित रूप से न चलने से परेशान हैं। यह बस सुबह पालमपुर से सरकारी सिद्धपुर वाया फाटा, मोरला, गदियाड़ा होकर चलती है और सुबह ही यह बस इसी रूट से वापस आती है, लेकिन कई महीनों से यह बस नियमित रूप से नहीं चल रही है। इससे लोग भारी परेशान हैं।
लोगों और विद्यार्थियों का कहना है कि इस बस के लगातार न चलने पर उन्हें सुबह बहुत परेशानी होती है। इस बस का कभी पता होता है कि आना है तो कभी यह नहीं पता होता कि अगले दिन भी आना है। लोगोंं व छात्रों ने इस बाबत पहले भी शिकायत की है। लेकिन अभी तक इस बस का रोजाना न आने लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। यह बस पालमपुर से सुबह 9.40 पर चलती है जो सरकारी सिद्धपुर में करीब साढ़े नौ पहुंचने का समय है और इसके बाद ही यहां से इसका पालमपुर वापसी का समय है। गुस्साए लोगों ने यह भी कहा कि या तो बस को लगातार रूट पर चलाया जाए या इस बंद कर दिया जाए। बस के लगातार न चलने पर महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुषमा भट्ट, मिलाप चंद, अंशुल, आकाश, निशा, प्रिया, ईशा, वीरेंद्र, संतोष, अशोक शर्मा, सुमन चौधरी, राजेंद्र चौधरी, सुशील चौधरी, अश्वनी शर्मा, पंचायत सदस्य रक्षा देवी, मीरा देवी, कंचना देवी, प्रवीण कुमारी ने कहा कि बस के रोजाना न आने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



क्या कहते हैं लोग-
पालमपुर से सरकारी सिद्धपुर वाया फाटा, मोरला, गदियाड़ा होकर सुबह परिवहन निगम पालमपुर की बस चलती है। लेकिन यह बस कभी आती है तो कभी नहीं आती है। इससे उन्हें काॅलेज जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नितिका, काॅलेज छात्रा

पालमपुर से सरकारी सिद्धपुर चलने वाली इस बस का सवारियां और विद्यार्थी इंतजार करते हैं। लेकिन यह बस कभी आती है तो कभी नहीं आती है, जिससे उन्हें बड़ी समस्या आती है।
- अब्बू शर्मा, काॅलेज छात्रा

वे रोजाना बीएड करने के लिए काॅलेज जाती हैं। इस पर सुबह यह बस काॅलेज समय पर पहुंचा देती है, लेकिन यह बस कभी आती तो कभी नहीं। जिस पर इसका कोई विश्वास नहीं होता है तो बस लेने के लिए दूर जाना पड़ता है।
- श्वेता, गृहिणी और काॅलेज छात्रा

यह बस फाटा, मोरला और गदियाड़ा इलाकों के लिए चली थी। लेकिन अब पिछले कई महीनों से यह बस कभी आती है तो कभी नहीं आती है। जबकि इसका कोई पक्का समय भी नहीं है।

- सुषमा भट्ट, पूर्व सदस्य, राज्य महिला आयोग


कोट्स-
पिछले दिनों सड़क की हालत खराब होने से बस के चलने में बाधा आई थी। लेकिन अब तो यह बस लगातार चल रही है। फिर इस बस चलने की पूरी जानकारी लेंगे। अगर बस रोजाना या समय पर नहीं आती जाती है तो बस को पूरी रूटीन में चलाया जाएगा।
- उत्तम सिंह, डीएम, परिवहन निगम पालमपुर

सुषमा भट्ट

सुषमा भट्ट

सुषमा भट्ट

सुषमा भट्ट

सुषमा भट्ट

सुषमा भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed