फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pakistani media aired fake video of pilot Shivangi Singh : Praveen

पाकिस्तानी मीडिया ने चलाया पायलट शिवांगी सिंह का फेक वीडियो : प्रवीन

Wed, 14 May 2025 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 14 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Pakistani media aired fake video of pilot Shivangi Singh : Praveen
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीण कुमार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पालमपुर की बहू और देश की पहली राफेल महिला पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह का नाम पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर तीन दिन तक चर्चा में रहा।
विज्ञापन

पाकिस्तान ने अपनी आवाम को यह कहकर गुमराह किया कि उसने राफेल विमान को अपनी सीमा में पकड़ा है और उसकी पायलट शिवांगी सिंह को हिरासत में ले लिया है। पाकिस्तानी मीडिया ने इस झूठ को वीडियो के जरिए खूब प्रचारित किया, मानो भारत के विंग कमांडर अभिनंदन के बाद एक और पायलट को पकड़ लिया गया हो।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि पाकिस्तान का यह झूठ न केवल भारत में, बल्कि हिमाचल की जनता के बीच भी पूरी तरह बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि शिवांगी सिंह न केवल पूरी तरह सुरक्षित हैं, बल्कि ऑपरेशन सिंदूर में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं, जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed