फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   One more day of police constable recruitment in Dharamshala

Kangra News: धर्मशाला में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एक दिन और धुला

Sat, 01 Mar 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 01 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
One more day of police constable recruitment in Dharamshala
धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में 1 मार्च को होने वाली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण को स्थगित कर दिया है। बारिश से मैदान पर कीचड़ पसरा है, इस कारण विभाग ने 1 मार्च को आने वाले अभ्यर्थियों को अब 11 मार्च को बुलाया है। खराब मौसम की वजह से पुलिस कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया को पांचवीं बार स्थगित करना पड़ा है।
विज्ञापन

शुक्रवार और पिछले कुछ दिनों में कांगड़ा में भारी बारिश के कारण मैदान की स्थिति टेस्ट के लिए उपयुक्त नहीं है, जिस कारण पुलिस भर्ती समिति ने शनिवार की भर्ती को स्थगित किया है। इससे पहले 20 फरवरी को बुलाए गए अभ्यर्थियों को 7 मार्च, 21 फरवरी के अभ्यर्थियों को 8 मार्च, 27 फरवरी को बुलाए अभ्यर्थियों को 9 मार्च और 28 मार्च को बुलाए अभ्यर्थियों को 10 मार्च बुलाया है।
विज्ञापन

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि भारी बारिश के कारण मैदान की स्थिति शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए उपयुक्त नहीं है। इस कारण अभ्यर्थियों को अब अन्य दिन बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed