फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   One kilo silver umbrella offered to Mother Jwalamukhi

Kangra News: मां ज्वालामुखी को चढ़ाया एक किलो चांदी का छत्र

Mon, 02 Dec 2024 07:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 02 Dec 2024 07:43 AM IST
विज्ञापन
One kilo silver umbrella offered to Mother Jwalamukhi
ज्वालामुखी मंदिर में एक किलो चांदी का छत्र चढ़ाने जाता परिवार। -स्रोत : जागरूक पाठक
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में रविवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। रविवार को मंडी निवासी एनआरआई दीपक शर्मा ने अपनी मन्नत पूरी होने पर मंदिर में एक किलो चांदी का छत्र अर्पित किया।
विज्ञापन

ज्वालामुखी मंदिर न्यास सदस्य एवं पुजारी कपिल शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर छत्र अर्पण की प्रक्रिया संपन्न करवाई। श्रद्धालु दीपक शर्मा ने बताया कि उन्होंने मां ज्वाला से अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद उन्होंने देवी को यह चढ़ावा अर्पित किया। यह छत्र देवी के प्रति उनकी अटूट आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालु दीपक शर्मा के इस भेंट की सराहना की और इसे देवी के प्रति गहरी आस्था का प्रमाण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed