{"_id":"615dc0488ebc3e62a314f2ee","slug":"one-died-and-55-new-corona-case-kangra-news-sml3863432111","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में सरोत्री के 24 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा में सरोत्री के 24 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के कारण बड़ोह के सरोत्री गांव के 24 वर्षीय युवक की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जिले में बुधवार को कोरोना के 55 नए मामले सामने आए हैं। वहीं नौ मरीजों ने वायरस को मात दी एक्टिव केस 398 पहुंच गए हैं।
सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 49202 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 47707 मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है। वहीं 1093 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन कोविड से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और सजग है। सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें। मास्क का उपयोग जरूरी है। जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगवाई है वे वैक्सीन जरूर लगवाएं।