फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Officers should settle pending revenue matters immediately

प्रधान सचिव ने लंबित राजस्व मामलों को तुरंत निपटारे के दिए निर्देश

Wed, 13 Apr 2022 08:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Officers should settle pending revenue matters immediately
धर्मशाला में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान सचिव ओंकार शर्मा। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। राजस्व विभाग के प्रधान सचिव ओंकार शर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला कांगड़ा राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कांगड़ा जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को लंबित विभिन्न राजस्व मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा के जीवन में राजस्व मामले महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तकसीम, इंतकाल, निशानदेही इत्यादि के संबंध में लोगों को प्रतिदिन राजस्व अधिकारियों से मिलना पड़ता है। इसलिए अधिकारियों को भूमि से संबंधित विषयों को सप्ताह वार एवं दैनिक आधार पर निपटाने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपमंडल अधिकारी संबंधित उपमंडल में हर माह अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक करें, ताकि लंबित मामलों को शीघ्रता से निपटाया जा सके। प्रधान सचिव ने कहा कि जमाबंदी के मामलों का निपटारा जून माह पर पूर्ण किया जाए। इसकी समीक्षा के लिए जुलाई माह में एक बैठक भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों पर नायब तहसीलदार नहीं हैं, वहां का अतिरिक्त प्रभार तहसीलदारों को दिया जाए और जहां पर तहसीलदार नहीं है वहां पर नायब तहसीलदारों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाए, ताकि लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो। कांगड़ा जिले में जहां पर जरूरत है, वहां पर मिनी सचिवालय, कानूनगो सदन और पटवार भवन के निर्माण के लिए सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, एडीसी राहुल कुमार, कांगड़ा जिला के समस्त उपमंडल अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed