{"_id":"678d49a1b5211a3dec08a0d7","slug":"officers-should-not-come-for-investigation-without-police-manoj-kangra-news-c-95-1-kng1004-162473-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के लिए बिना पुलिस आएं अधिकारी : मनोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के लिए बिना पुलिस आएं अधिकारी : मनोज
Mon, 20 Jan 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। उप-मंडल नूरपुर के दवा विक्रेताओं को आ रही दिक्कतों को लेकर नूरपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने प्रधान मनोज गुप्ता की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स दवा के दुरुपयोग को रोकने को सरकार ने जो नियम बनाए हैं, उनका सभी दवा विक्रेता कड़ाई से अमल कर रहे हैं। उन्होंने मांग उठाई कि जो भी अधिकारी उनकी दुकानों में रूटीन निरीक्षण को आएं तो बिना पुलिस कर्मी के आएं।
उन्होंने कहा कि जब विभागीय अधिकारियों के साथ साथ पुलिस आती है तो लोगों में उसका गलत प्रभाव जाता है। क्षेत्र में शोर मच जाता है कि दवा संस्थान पर पुलिस का छापा पड़ा है, जबकि मामला रूटीन चेकिंग का होता है।
इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया की दवा बेचने वाले दुकानों पर संबंधित अधिकारियों को अपने संग पुलिस कर्मचारी न लाने के निर्देश जारी करें। संवाद