फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nurpur district police installed radar speed sign boards at 4 places

Kangra News: नूरपुर जिला पुलिस ने 4 जगहों पर लगाए रडार स्पीड साइन बोर्ड

Fri, 06 Jun 2025 07:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 06 Jun 2025 07:11 AM IST
विज्ञापन
Nurpur district police installed radar speed sign boards at 4 places
सड़क सुरक्षा में सुधार और गति सीमा के नियम का पालन करने में करेंगे प्रोत्साहित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर (कांगड़ा)। जिला पुलिस ने सड़क सुरक्षा में सुधार लाने के लिए चार जगहों पर रडार स्पीड साइन बोर्ड स्थापित किए गए हैं, जो कि वाहन चालकों को अपनी गति के बारे में वास्तविक समय में जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही गति सीमा का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
इससे सड़क सुरक्षा में सुधार और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में भी मददगार साबित होंगे। जिला पुलिस नूरपुर में जसूर- रैहन-पौंग डैम सड़क मार्ग पर तलाड़ा, देहरी और पठानकोट-मंडी फोरलेन सड़क मार्ग पर कंडवाल और जसूर के समीप राजा का बाग से आगे डिजिटल रडार स्पीड साइन बोर्ड लगाए हैं, जो वाहन चालकों को उनके वाहन की रियल टाइम स्पीड को दर्शाएंगे। अगर वाहन की स्पीड लिमिट में होगी तो स्पीड साइन बोर्ड स्पीड को हरे रंग में दर्शाएगा और अगर ओवर स्पीड हुई तो स्पीड साइन बोर्ड स्पीड को लाल रंग में दर्शाएगा।
विज्ञापन


यह स्पीड साइन बोर्ड आईटीएमएस के पास लगाए हैं, जिससे कि वाहन चालकों को उनकी गाड़ी की स्पीड का पता चल सके। इस दौरान चालक अपनी स्पीड कंट्रोल कर लें अन्यथा आईटीएमएस पर उनके वाहन का ऑटोमेटिक चालान हो जाएगा। डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने बताया कि यह स्पीड साइन बोर्ड सड़क सुरक्षा के तहत वाहन चालकों को उनकी गति के बारे में सतर्कता बरतने के लिए स्थापित किए गए हैं। उन्होंने लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने और वाहनों को निर्धारित गति सीमा में चलाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स....
क्या है रडार स्पीड साइन
रडार स्पीड साइन, जिन्हें स्पीड फीडबैक साइन अथवा स्पीड डिस्प्ले बोर्ड के रूप में भी जाना जाता है। यह ट्रैफिक प्रबंधन उपकरण है जो आने वाले वाहनों की गति को मापने और प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। यह एलईडी डिस्प्ले वाले साइन हैं जो ड्राइवर की वर्तमान गति को प्रदर्शित करते हैं और गति सीमा से अधिक होने पर चेतावनी देते हैं। यह साइन बोर्ड वाहन चालकों को उनकी गति के बारे में जागरूक करता है, जिससे वे गति सीमा का पालन करने और दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करता है। स्पीड साइन रडार तकनीक का उपयोग कर वाहनों की गति को मापते हैं। रडार सिग्नल वाहन से टकराते हैं और वापस साइन पर आते हैं। साइन इन सिग्नल की आवृत्ति में परिवर्तन का पता लगाकर वाहन की गति को मापता है। यह गति को डिजिटल डिस्प्ले पर प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed