फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now the game of cheating started with a phone call

आपने कंपनी का टास्क पूरा नहीं किया तो आपको भरने होंगे पैसे

Sat, 06 Nov 2021 08:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Now the game of cheating started with a phone call
पालमपुर (कांगड़ा)। शातिरों से अब फिर से सावधान हो जाइये। शातिरों ने अब लोगों को ठगने के लिए जियो के नंबरों पर धंधा शुरू कर दिया है। शातिर अब लोगों को लीगल सेल के नाम पर धमका रहे हैं। साथ ही कौन बनेगा करोड़पति को लेकर लोगों को उनके नाम की लॉटरी लगने का झांसा भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

जियो के नंबरों से आ फोन पर एक लड़की कंपनी के टास्क के नाम पर डरा रही है। उसका कहना है कि वह लीगल सेल से बोल रही है। आपने कंपनी का टास्क पूरा नहीं किया है और आपको इसके बदले पैसे भरने होंगे। अन्यथा, आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ तीन दिन के अंदर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन

ये शातिर फोन कर लोगों को डरा रहे हैं तो व्हाटसएप पर जियो नंबर को ऐड कर उसमें लीगल जैसा दिखने वाला नोटिस भी भेज रहे हैं। इसमें व्यक्ति को इतना डराया जा रहा है कि जिससे वह कानूनी प्रक्रिया के डर से अपना मानसिक संतुलन भी खो सकता है। लोगों को यह फोन बंगलूरू, चेन्नई और मुंबई जैसे शहरों के नाम से आ रहे हैं। पुख्ता सूत्रों की मानें तो एक महिला इस लीगल सेल की कानूनी प्रक्रिया से इतनी डर गई कि वह अपने रिश्तेदारों के सामने रो पड़ी कि उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज होगी। यही नहीं आपके जियो नंबर पर कौन बनेगा करोड़ पति का लॉटरी का टिकट भी दिखाया जा रहा है। इसके साथ एक ओडियो क्लिप भेजी जा रही है। इसे खोलते ही लोगों को 25 लाख की लॉटरी का झांसा दिया जा रहा है। उसमें कहा जा रहा है कि आपके नंबर पर लॉटरी निकली हुई है। जिसमें उन्होंने अपने व्हाटसएप नंबर दिए हैं। लोगों को इन नंबरों पर संपर्क करने को कहा जा रहा है। लिहाजा, इसमें कई लोग अपने पैसे लूटा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटी में इतनी तकनीक होने पर भी नहीं पकड़े जाते ये शातिर
लोगों ने हैरानी जताई है कि आज विश्व में आईटी में इतनी तकनीक है कि किसी को भी पकड़ा जा सकता है। बावजूद इसके ये शातिर क्यों नहीं पकड़े जाते हैं। विकास राणा, उत्तम गोस्वामी, रविंद्र राणा, दीपू गोस्वामी, विजय कुमार, कृष्ण स्याल आदि का कहना है कि इन शातिरों ने लोगों से अब तक करोड़ों रुपये ठग लिए, लेकिन ये बहुत कम पकड़े जाते हैं।

शातिरों के झांसे में न आएं लोग : एसपी
कांगड़ा के एसपी खुशहाल शर्मा ने कहा कि लोग इन शातिरों के झांसे में न आएं। ये शातिर लोगों को कई झांसे देकर ठग रहे हैं। लोग भी इनके झांसे में आकर स्वयं अपने पैसे बरबाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल पर आने वाली इन कॉल्स पर न जाएं। अन्यथा, ये शातिर आपके साथ ठगी का खेल, खेल सकते हैं। हालांकि, पुलिस ने कई ठगी के शातिरों को पकड़ा है, लेकिन इसमें लोगों को भी सावधान रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed