फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now the farmers of Meghalaya will also become rich through aromatic farming

Kangra News: अब मेघालय के किसान भी सुगंधित खेती से होंगे मालामाल

Fri, 07 Nov 2025 07:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 07 Nov 2025 07:50 AM IST
विज्ञापन
Now the farmers of Meghalaya will also become rich through aromatic farming
मेघालय में किसानों के साथ सीएसआईआर पालमपुर की टीम स्त्रोत सीएसआईआर
सीएसआईआर पालमपुर के सहयोग से राज्य में खेती को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

सुगंधित खेती की अधिक संभावना के लिए संस्थान की टीम ने किया दौरा

संवाद न्यूज एजेंसी

पालमपुर (कांगड़ा)। वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) संस्थान पालमपुर के सहयोग से अब मेघालय में किसान भी मालामाल होंगे। मेघालय में अब जल्द ही सुगंधित फसलों की खेती शुरू होगी। मेघालय में सुगंधित फसलों के खेती की संभावनाएं तलाशने के लिए सीएसआईआर पालमपुर की टीम ने निदेशक डॉ. सुदेश कुमार के नेतृत्व में मेघालय का दौरा किया है।
टीम ने प्राकृतिक संसाधन संस्थान, मेघालय बेसिन विकास प्राधिकरण (एमबीडीए), उत्तर पूर्वी क्षेत्र सामुदायिक संसाधन प्रबंधन (एनईआरसीओआरएमएस) के अधिकारियों और ब्रिक-आईबीएसडी, शिलांग, मेघालय के वैज्ञानिकों के साथ बातचीत की और उन्हें अभिसरण मोड के तहत मेघालय के किसानों के लिए उपयुक्त सीएसआईआर-आईएचबीटी प्रौद्योगिकियों से अवगत करवाया। इससे आने वाले दिनों में मेघालय में सुगंधित फसलों की खेती हो सके। डॉ. सुदेश कुमार यादव ने किसानों को सुगंधित पौधों के महत्व, इत्र, स्वाद और सुगंध उद्योग तथा दवा उद्योग में इनके उपयोग के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने सीएसआईआर-अरोमा मिशन के तहत पूरे भारत में सुगंधित फसलों के तहत रकबे को बढ़ाने और दूरदराज के गांवों के किसानों को तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से आईएनआर, एमबीडीए के सहयोग से सीएसआईआर अरोमा मिशन चरण-3 के तहत मेघालय में दो आसवन इकाइयां पहले ही स्थापित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसआईआर-आईएचबीटी के मुख्य वैज्ञानिक एवं अरोमा मिशन के सह-नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि सुगंधित फसलों से सुगंधित तेल निकाला जाता है । इसका उपयोग इत्र, सौंदर्य प्रसाधन, साबुन, एयर फ्रेशनर और अन्य उत्पादों में, खाने-पीने की चीजों में स्वाद के लिए और घरेलू सफाई उत्पादों में सुगंध के लिए किया जाता है। मेघालय की जलवायु सुगंधित घास, पुदीना, जेरेनियम, पचौली और डैमस्क गुलाब आदि की खेती के लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed