फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now preparations for online booking for worship at Shiv Mandir Baijnath

Kangra News: शिव मंदिर बैजनाथ में अब पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की तैयारी

Thu, 05 Jun 2025 01:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Now preparations for online booking for worship at Shiv Mandir Baijnath
बैजनाथशिव मंदिर में विकास कार्यों को लेकर न्यास ट्रस्टियों के साथ जायजा लेते एस डी एम संकल्
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ न्यास के ट्रस्टियों की बैठक सहायक आयुक्त और एसडीएम संकल्प गौतम की अध्यक्षता में हुई। इस फैसला लिया गया कि मंदिर में अन्य बड़े मंदिरों की तर्ज पर ऑनलाइन पूजा की बुकिंग शुरू करवाई जाएगी। जल्द ही इसकी रूप रेखा तैयार की जाएगी। इस दौरान मंदिर प्रांगण में खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट की मरम्मत करवाने, कूड़ादान रखने, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नए शू रैक लगाने और मंदिर के लिए नए फुट मैट खरीदने का निर्णय लिया। इसके अलावा मंदिर में पुराने भारी भरकम दानपात्रों के स्थान पर नए दानपात्र रखने के निर्देश दिए। इसके बाद सदस्यों ने खीर गंगाघाट का दौरा किया और मंदिर से खीर गंगाघाट की ओर जाने वाली सीढ़ियों की मरम्मत करवाने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीढ़ियों में छत लगाने का निर्णय लिया। एसडीएम ने बताया कि मंदिर में सहायक पुजारी और लेखाकार के रिक्त पदों में जल्द ही तैनाती की जाएगी। मंदिर न्यास के कार्यालय की छत पर अस्थायी शेड बनाया जाएगा और धरातल के कार्यालय की मरम्मत की जाएगी। पुरातत्व विभाग के बंद पड़े शौचालयों को वीरवार से ही न्यास के तहत शुरू किया जाएगा। मंदिर के बाहर गार्डन में न्यास के तहत ग्रीन एरिया विकसित किया जाएगा। न्यास के गो सदन में गायों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार रमन ठाकुर, ट्रस्टी मिलाप राणा, रमेश चढ़ा, इंद्र नंदा, सुरेश शर्मा, शलभ अवस्थी, संजीव वेदवा और मुकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed