{"_id":"6140eb668ebc3e3dce56821a","slug":"now-apply-till-17-for-research-eligibility-test-kangra-news-sml3838641191","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध पात्रता परीक्षा को अब 17 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोध पात्रता परीक्षा को अब 17 तक करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। शोध पात्रता परीक्षा के लिए अब पात्र अभ्यर्थी 17 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने छात्रों को राहत प्रदान की है। इंटरनेट दिक्कत के कारण कई अभ्यर्थी शोध पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने से वंचित रहे थे, जिनकी समस्या को देखते हुए सीयू प्रशासन ने शोध पात्रता परीक्षा के आवेदन करने की तिथि में बदलाव किया है।
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि को सीयू प्रशासन ने 13 सितंबर से बढ़ाकर 17 सितंबर कर दिया है। अब पात्र अभ्यर्थी 17 सितंबर शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। शोध पात्रता परीक्षा तीन अक्तूबर को होगी। शोध पात्रता परीक्षा के परिणाम की घोषणा 10 अक्तूबर को होगी।
गौर रहे कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी अध्ययन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से शोध पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। शोध पात्रता परीक्षा 25 विषयों पर ली जाएगी। परीक्षा के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन होगा। केंद्रीय विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमन शर्मा ने बताया कि सीयू प्रशासन ने शोध पात्रता परीक्षा को आवेदन करने की तिथि में बदलाव किया है। उन्होंने बताया कि अब पात्र अभ्यर्थी 17 सितंबर शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।