{"_id":"683dfc382ee5b5219a0a25cc","slug":"now-19-families-evicted-from-52-kanal-land-in-palampur-kangra-news-c-95-1-ssml1008-179738-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पालमपुर में अब 52 कनाल जमीन से 19 परिवार बेदखल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पालमपुर में अब 52 कनाल जमीन से 19 परिवार बेदखल
Tue, 03 Jun 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में अभी 110 कनाल जमीन का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि अब पंचरुखी उपतहसील में 52 कनाल जमीन की खरीद का मामला गरमा गया है। इस मामले में भी 19 परिवारोंं की जमीन को गलत तरीके से एक व्यक्ति ने प्रापर्टी डीलर के माध्यम से खरीद लिया है। प्रभावित लोगों ने मामले के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। मामला कोर्ट में चला हुआ है, लेकिन प्रभावित लोगों ने इस मामले को सोशल मीडिया में उठाया है। हालांकि, यह मामला कुछ साल पहले का बताया जा रहा है। इससे राजस्व विभाग पर फिर से सवाल उठने लगे हैं। प्रभावित लोग अब इस मामले को लेकर खुलकर सामने आए हैं।
लोगों ने रविवार को विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की और इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया। मामले में 52 कनाल जमीन को खरीदा गया है, जिससे 19 परिवार प्रभावित हुए हैं। लोगों अब इसका जम कर विरोध कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोग इस जमीन पर कब्जा करने भी लगे थे, लेकिन लोगों और महिलाओं के विरोध के चलते वह वहां से चले गए थे। उधर, नायब तहसीलदार पंचरुखी पवन दीप ने बताया कि मैंने अभी थोड़े दिन पहले ही ज्वाइन किया है। इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।