फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Notices will be issued to guides who took them on trekking in bad weather.

Kangra News: खराब मौसम में ट्रैकिंग पर लेकर गए गाइडों को जारी होंगे नोटिस

Tue, 21 Jan 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 21 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Notices will be issued to guides who took them on trekking in bad weather.
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में ट्रैकिंग पर लगाए प्रतिबंध के बावजूद पर्यटकों को त्रियूंड ट्रैक पर ले जाने वाले टूरिस्ट गाइडों को पर्यटन विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। विभाग की ओर से जारी नोटिस का जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर गाइडों को 10-10 हजार रुपये जुर्माना लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं, विभाग यह भी जांच कर रहा है कि गाइडों ने पूर्व में भी तो नियमों की अवहेलना तो नहीं की थी। अगर ऐसा कोई मामला पाया जाता है तो ऐसे गाइडों के लाइसेंस भी रद्द किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 28 और 30 दिसंबर को मौसम खराब होने के बाद भी टूरिस्ट गाइड पर्यटकों को खतरे में डालकर कैंपिंग के लिए त्रियूंड और करथानी साइट पर ट्रैकिंग के लिए ले गए थे। इसमें 28 दिसंबर को मौसम खराब होने के चलते त्रियूंड पर हिमपात भी हुआ था। इस दौरान पंजाब के दो युवक रास्ता भटके थे। इस दौरान पुलिस ने चार गाइडों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद 30 दिसंबर को भी नौ टूरिस्ट गाइड पर्यटकों के एक बड़े दल को विभिन्न रास्तों से ट्रैकिंग पर लेकर गए थे। गाइडों ने पुलिस से भी ट्रैकिंग को लेकर अनुमति नहीं ली थी। पुलिस ने इन गाइडों पर पुलिस थाना मैक्लोडगंज में मामला दर्ज किया था। गाइडों पर मामला दर्ज होने के बाद पर्यटन विभाग ने भी इन पर कार्रवाई की प्रक्रिया को शुरू किया है। इस मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही पुलिस में दर्ज मामलों की जानकारी भी ली जा रही है। इस पूरी रिपोर्ट के बाद ही विभाग गाइडों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

मामले की जांच पूरी होने के बाद गाइडों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। जवाब संतोषजनक न होने पर गाइडों को जुर्माना लगाया जाएगा।
विनय धीमान, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed