फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   No matter who the government is, the fight for the rights of pensioners will continue: Suresh

सरकार कोई भी हो, पेंशनरों की हक के लिए लड़ाई रहेगी जारी : सुरेश

Thu, 20 Mar 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 20 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
No matter who the government is, the fight for the rights of pensioners will continue: Suresh
धर्मशाला में जिला पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में चुने गए जिलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर और कार्यक - फोटो : संवाद
धर्मशाला। प्रदेश में सरकार कोई भी हो, पेंशनरों की हक के लिए लड़ाई जारी रहेगी। प्रदेश में सत्तासीन दोनों दलों की सरकारें पेंशनरों के हकों देने से आनाकानी ही करती रही हैं। अब प्रदेश सरकार पेंशन के नाम पर पेंशनरों को बांटने का प्रयास कर रही है। पहली बार हुआ है कि कुछ विभागों और जिलों में पेंशन का भुगतान अलग-अलग तिथियों को किया गया है। यह बात जिला कांगड़ा पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बुधवार को धर्मशाला में आयोजित बैठक में कही। इस दौरान पेंशनरों की समस्याएं भी सुनीं। इसके बाद एसोसिएशन ने जोधामल सराय से जिलाधीश कार्यालय तक रैली निकालकर अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने रोष स्वरूप जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संशोधित पेंशन और मेडिकल बिलों का भुगतान दो वर्ष से लंबित है। सरकार ने एसोसिएशन की मांगों को जल्द नहीं माना तो एसोसिएशन प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू करेगी। वर्ष 2016 से लेकर जनवरी 2022 तक संशोधित पेंशन की वित्तीय देनदारियां नहीं देय हो रही हैं। महंगाई भत्ते की तीन किस्तें 11 फीसदी सरकार देय नहीं कर रही है और करोड़ों रुपये के मेडिकल के बिलों का पिछले दो वर्षों से सरकार भुगतान नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एसोसिएशन की लंबित मांगों को पूरा नहीं किया तो पेंशनर सड़कों पर उतरेंगे। इस मौके पर धर्मशाला इकाई के उपप्रधान देसराज पठानिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स....
दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने सुरेश ठाकुर
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला कांगड़ा का त्रैवार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से सुरेश ठाकुर को एक बार फिर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। इसके साथ ही गुरुदेव भारती, सुरेश चौधरी, राजेंद्र जरयाल और मनमोहन पठानिया को वरिष्ठ प्रधान और घनश्याम गुलेरिया सुरेंद्र धीमान, पवन धीमान, विजय परमार, ईश्वर चौधरी को उपाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया। महासचिव पद के लिए राजेंद्र राणा, कोषाध्यक्ष सेठ राम और एमएस हिंदोस्तानी को एसोसिएशन का लेखाकार नियुक्त किया गया। मुख्य संरक्षक श्रुति पाल शर्मा, बीएस महाल, देश राज टौंक और हंस राज पाधा, अतिरिक्त महासचिव हरनारायण सिंह ठाकुर को चुना गया। मुख्य सलाहकार प्रभात चौधरी, डॉ. विजय शर्मा, नरिंद्र थकयाल, अनिल डोगरा, सुरेश पठानिया, प्रभात शर्मा, सरवन गुलेरिया, संगठन सचिव चंडी दत्त शर्मा, साहिब सिंह, गिरधारी लाल, राय सिंह कंवर, सुरेश चौहान को नियुक्त किया गया। सलाहकार प्रेम शर्मा, रोशन सीहोत्रा, अश्वनी कौल, बाबू राम चौधरी, डॉ. निखिल गुप्ता, फौजा सिंह, राम स्वरूप शर्मा, प्रेस सचिव संजय शर्मा नियुक्त किए गए। वहीं, जिला महिला विंग में इंदिरा जग्गी को प्रधान, सुभासना भारती, राधा सूद, रमन बाला और चंपा भारद्वाज को उपप्रधान, सुमन गुरंग, रंजना थापा और सुनीता मेहरा को संगठन सचिव चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed