फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nine crores will be spent on the restoration of Baduhal Kuhal

जिया से आरठ तक चलने वाली बड़हूल कूहल का होगा जीर्णोद्वार

Thu, 23 Sep 2021 12:05 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Nine crores will be spent on the restoration of Baduhal Kuhal
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत न्यूगल पार की सबसे अधिक जमीन
विज्ञापन

को पानी की सुविधा देने वाली बड़ूहल कूहल का जल्द ही जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस कूहल के लिए नाबार्ड के तहत पैसों के मंजूरी मिल गई है।
इससे आने वाले दिनों में इस कूहल से हजारों हेक्टेयर जमीन को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी। साथ ही किसानों को कोई समस्या नहीं आएगी। इस कूहल से करीब एक दर्जन से अधिक गांवों के किसानों को खेतों में सिंचाई की सुविधा मिलती है।
जानकारी के अनुसार जिया, गोपालपुर से लेकर परौर खडौठ तक चलने वाली बड़ूहल कूहल का अब सही ढंग से जीर्णोद्धार होगा। इसमें कूहल की अच्छी तरह से मरम्मत की जाएगी, ताकि इस कूहल से किसानों को कोई समस्या न आए, कूहल कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो जाने पर किसानों को पानी की भारी दिक्कत आती है। जिससे बरसात में यह कूहल करीब पूरी तरह से बंद हो जाती है। काफी लंबे चौड़े क्षेत्र को सुविधा देने वाली इस कूहल से अब किसानों ने भी अपना मुख मोड़ लिया है। इस कारण कूहल कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। अब कूहल से कई खेतों की अब सिंचाई नहीं हो पाती है, लेकिन अब इस कूहल के जीर्णोद्धार के लिए सरकार ने नाबार्ड के तहत साढ़े नौ करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। जिससे आने वाले दिनों में इस कूहल का जलशक्ति विभाग बेहतर तरीके से पुन निर्माण करवाएगा। इस कूहल से जिया, बड़सर, गोपालपुर, दराटी, लाहला, हंगलोह, आरठ, चचियां समेत कई गांवों के किसानों के करीब डेढ हजार हेक्टेयर खेतों की सिंचाई होती है। यहां तक कि इस कूहल का पानी सुलह विस के परौर और खडौठ के खेतों को भी जाता है।
विज्ञापन

जल्द लगाया जाएगा टेंडर : एक्सईन
जलशक्ति विभाग पालमपुर के एक्सईएन संजय ठाकुर ने कहा कि बड़ूहल कूहल के
पुन निर्माण के लिए नाबार्ड के तहत साढे़ नौ करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इसकी तकनीकी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उसके बाद कूहल का काम का टेंडर कर दिया जाएगा, जिससे इसका बेहतर तरीके से काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed