फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   NGOs made aware about income tax exemption

Kangra News: गैर-सरकारी संस्थाओं को आयकर छूट के प्रति किया जागरूक

Sat, 18 Apr 2026 01:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
NGOs made aware about income tax exemption
धर्मशाला। आयकर आयुक्त (छूट) चंडीगढ़ कार्यालय द्वारा धर्मशाला में गैर-सरकारी संस्थाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आयकर अधिनियम 2025 के अंतर्गत छूट से संबंधित प्रावधानों और संस्थानों को पेश आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता देबज्योति दास, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (छूट) दिल्ली ने की। उन्होंने संस्थाओं के लिए नियमों के अनुपालन के महत्व पर बल दिया ताकि वे छूट के लाभ से वंचित न रहें। वहीं, आयकर आयुक्त चंडीगढ़ जैश्री शर्मा ने पुराने और नए अधिनियम के अंतर्गत पंजीकरण संबंधी बदलावों की जानकारी दी। सत्र के दौरान ट्रस्ट, सोसायटी और विशेषज्ञों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनका विभागीय अधिकारियों ने मौके पर समाधान किया। अधिकारियों ने जोर दिया कि विभाग और जनता के बीच की दूरी कम करने के लिए ऐसे आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed