फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nagrota Bagwan's bat-ball, nursing college got gift in the budget

Kangra News: बजट में नगरोटा बगवां की बल्ले-बल्ले, नर्सिंग काॅलेज की मिली सौगात

Sun, 18 Feb 2024 02:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 18 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Nagrota Bagwan's bat-ball, nursing college got gift in the budget
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां को बजट में करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात मिली हैं। डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज में नर्सिंग स्कूल को स्तरोन्नत कर नर्सिंग काॅलेज का दर्जा दिया गया। इसके साथ ही टांडा मेडिकल काॅलेज में नवजात शिशुओं के लिए स्तनपान प्रबंधन यूनिट खोलने की बजट में घोषणा की गई है। इसके अतिरिक्त प्रथम चरण में नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी माॅडल डे बोर्डिंग स्कूल के निर्माण कार्य आरंभ करने की घोषणा भी की गई है।
विज्ञापन


इसे संस्थान को विश्व स्तरीय मानकों पर उत्कृष्ट शिक्षा संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के तहत आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस और डाटा साइंस में बीटेक डिप्लोमा आरंभ करने की भी घोषणा की गई है। इससे बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में बेहतर कॅरिअर बनाने का अवसर मिलेगा। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के 200 करोड़ की लागत से नगरोटा-रानीताल नेशनल हाईवे के निर्माण के लिए प्रस्ताव केंद्र को भेजने की घोषणा भी की गई है। चंगर क्षेत्र बड़ोह में सब फायर स्टेशन खोलने की भी घोषणा की गई है। इसके साथ ही पर्यटन की दृष्टि से नगरोटा विधानसभा क्षेत्र को विकसित करने के लिए 167 करोड़ की परियोजनाओं को भी मंजूरी मिली है, जिसके तहत नगरोटा के सौंदर्यीकरण के लिए 37 करोड़, देश के सबसे बड़े म्यूजिकल फाउंटेन के लिए 40 करोड़ और होटल, वेडिंग डेस्टिनेशन और इंटरनेशनल कांफ्रेंस सेंटर के लिए 90 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी।
विज्ञापन

नगरोटा विस क्षेत्र के ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मान सिंह चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़, महासचिव अरुण कटोच, शहरी कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज दुसेजा, पार्षद बंदना शर्मा ने बजट को नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के लिए कई सौगात दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed