फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Mother's hand left...life left forever

Kangra News: मां का छूटा हाथ...जिंदगी हमेशा के लिए छोड़ गई साथ

Wed, 31 Jul 2024 05:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Mother's hand left...life left forever
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती घरोह में मंगलवार शाम को खड्ड में एक प्रवासी बच्ची की बहने से मौत हो गई। यह प्रवासी परिवार घरोह में निर्माणाधीन भवन में मजदूरी कर रहा था कि मंगलवार शाम को बच्ची अपनी मां के साथ खड्ड में कपड़े धोने चली आई। इस दौरान खड्ड में पानी का बहाव तेज हो गया और खड्ड पार करते वक्त मां का हाथ छूटने से बच्ची बह गई। इस दौरान महिला छटपटातीं रहीं और चिल्लातीं रहीं, लेकिन उससे बच्ची हमेशा के लिए दूर चली गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हुए और बच्ची को बचाने के लिए खड्ड में उतर गए। बच्ची 400 मीटर दूर बहकर खड्ड किनारे फंस गई।
विज्ञापन


लोगों ने उसे धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्ची की पहचान आठ वर्षीय प्रीति पुत्री सरजू गांव किता, जिला गुमला, झारखंड के रूप में हुई है। उधर, तहसीलदार धर्मशाला गिरीराज ठाकुर ने बताया कि मंगलवार शाम को घरोह खड्ड में बहने से एक प्रवासी बच्ची की मौत हो गई। पंचायत के प्रधान तिलक राज ने कहा कि बच्ची 400 मीटर नीचे बह गई और उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


अस्पताल में रोते-बिलखते रहे पिता
धर्मशाला अस्पताल लाई गई बच्ची के साथ पिता सरजू भी पहुंचे। बच्ची की मौत की खबर सुनकर वह रोते-बिलखते रहे। वह दिव्यांग हैं और एकाएक उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उन्होंने रोते-बिलखते अपना बयान पुलिस कर्मियों को दर्ज करवाया। बच्ची का बुधवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed