{"_id":"683dfc86b5d1de6f1404245f","slug":"mohit-mitu-verma-of-veterinary-college-is-the-winner-in-chess-kangra-news-c-95-1-ssml1021-179691-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शतरंज में वेटरनरी काॅलेज के मोहित और मीतू वर्मा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शतरंज में वेटरनरी काॅलेज के मोहित और मीतू वर्मा विजेता
Tue, 03 Jun 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता छात्र कल्याण संगठन के इंडोर स्टेडियम में शुरू हुई। सोमवार को पहले दिन शतरंज प्रतियोगिता में वेटरनरी काॅलेज के मोहित और मीतू वर्मा ने जीत हासिल की। वहीं, लड़कियों में कृषि महाविद्यालय की आंचल, प्रियांशू और वंशिका शर्मा विजेता रहीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्नातकोत्तर अध्ययन के अधिष्ठाता डॉ. आरके कपिला ने बतौर मुख्यातिथि किया। कपिला ने छात्रों के संपूर्ण व्यक्तित्व के निर्माण में खेलों की भूमिका पर जोर दिया और कार्यक्रम के सफलतापूर्वक शुभारंभ के लिए छात्र कल्याण संगठन के प्रयासों की सराहना की।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन कुमार ने भाग लेने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें समर्पण, अनुशासन और सच्ची खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में आगामी पांच दिनों में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, वॉलीबाल, बास्केटबाल, फुटबाल, भारोत्तोलन, पावरलिफ्टिंग, कबड्डी, खो-खो आदि के मुकाबले होंगे। इस मौके पर छात्र कल्याण अधिकारी डाॅ. एनडी बिंद्रा समेत कई लोग मौजूद रहे। इस मौके पर छात्र कल्याण अधिकारी डाॅ. एनडी बिंद्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।