फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Model career center will open in Shahpur

153 करोड़ टैक्स माफी पर ट्रांसपोर्टरों ने सम्मानित किए मुख्यमंत्री

Sun, 13 Mar 2022 12:10 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Model career center will open in Shahpur
शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के एक दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर क्षेत्रवासियों को कई सौगातें दे गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जहां शाहपुर को प्रदेश का पहला ड्रोन स्कूल दिया, वहीं, चड़ी गांव के लोगों की लंबे समय से पीएचसी चड़ी को सीएचसी बनाने की मांग को भी पूरा किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मॉडल कॅरिअर सेंटर खोलने की घोषणा की।
विज्ञापन

वहीं, उन्होंने कुथारना और तत्वानी में पशु औषधालय खोलने, स्वास्थ्य केंद्र लंज के भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में इंडोर स्टेडियम निर्माण का मामला शीघ्र ही भारत सरकार के समक्ष उठाने की बात कही। इन सौगातों के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने शाहपुर की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। इसकी फाइल तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी है। केंद्र से इस प्रोजेक्ट को मंजूर करवाकर इसका काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed