{"_id":"68a0721c494b0e0318036ccc","slug":"mla-kewal-pathania-reached-batuni-after-walking-four-km-kangra-news-c-95-1-kng1005-190994-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चार किमी पैदल चलकर बतूनी पहुंचे विधायक केवल पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चार किमी पैदल चलकर बतूनी पहुंचे विधायक केवल पठानिया
Sun, 17 Aug 2025 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 17 Aug 2025 05:26 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया भारी बारिश के बीच दुर्गम रास्तों से सफर कर रुलहेड़ पंचायत के बतूनी गांव पहुंचे। वे लगभग चार किमी पैदल चलकर उपप्रधान ओमप्रकाश के छोटे भाई संजीव कुमार के घर पहुंचे और उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बता दें कि 29 जुलाई को बखानी जोत में पत्थर लगने से संजीव कुमार की मौत हो गई थी।
पठानिया ने मौके पर संजीव कुमार की पत्नी, तीन बेटियों और एक बेटे के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही क्षतिग्रस्त मकान को दोबारा बनाने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। विधायक पठानिया ने द्रोणधार क्षेत्र का दौरा कर बिजली गिरने से 120 बकरियों की मौत से प्रभावित भेड़पालकों उत्तम चंद, बुद्धि सिंह और नाथों राम से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी क्षति की पूरी भरपाई करेगी और उन्हें राहत दी जाएगी। संवाद