फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Miscreants took away laptop, CCTV DVR by breaking the lock of a locked house

Kangra News: बंद मकान के ताला तोड़कर लैपटॉप, सीसीटीवी का डीवीआर ले गए शातिर

Sat, 16 Nov 2024 09:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 16 Nov 2024 09:02 AM IST
विज्ञापन
Miscreants took away laptop, CCTV DVR by breaking the lock of a locked house
थाना रक्कड़ के अंतर्गत हंडाल गांव में चोरी के बाद कमरे के भीतर बिखरा सामान। संवाद
रक्कड़ (कांगड़ा)। पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत दोदूं राजपूतां पंचायत के हंडाल गांव में एक बंद मकान को शातिरों ने निशाना बनाया। शातिर ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

हंडाल निवासी 65 वर्षीय वीना देवी पत्नी शेषपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह अपने बेटा के परिवार सहित जीरकपुर (चंडीगढ़) में रहती हैं। 14 नवंबर को मरड़ निवासी पंकज कुमार को आंगन में लगी तुलसी में पानी डालने के लिए भेजा तो उसने घर के दरवाजों के ताले टूटे होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। उसी समय मोबाइल पर देखा तो पाया कि 23 अक्टूबर की रात को दो अजनबी व्यक्ति घर में घुसे थे। इसके बाद जब घर आकर देखा तो घर में कमरे के अंदर सामान बिखरा हुआ था। एक 43 इंच का टीवी, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर, होम थियेटर, दो कंबल, दो अटैची और दूसरी मंजिल के कमरे से दो लैपटॉप और कपड़े इत्यादि गायब पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी रक्कड़ किशोर चंद ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed