फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Manmohan dance performance garnered a lot of applause.

Kangra News: मनमोहन नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरीं

Wed, 24 Dec 2025 07:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 24 Dec 2025 07:49 AM IST
विज्ञापन
Manmohan dance performance garnered a lot of applause.
जेएनवी पपरोला के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। - स्रोत: संस्थान
बैजनाथ (कांगड़ा)। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मनमोहन नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज मुख्यातिथि रहे। उनके साथ पूर्व विधायक मुलख राज प्रेमी और डॉ. कुलदीप बरवाल भी मौजूद रहे
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत शास्त्रीय संगीत पर आधारित भव्य गणेश वंदना और कथक नृत्य से हुई। इसके बाद छात्रों ने जिमनास्टिक और योग की अद्भुत प्रस्तुतियां दी। हरियाणवी नृत्य ने जहां समां बांधा, वहीं लड़कों द्वारा प्रस्तुत हिमाचली नाटी पूरे कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रही। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने स्कूल के रास्ते के निर्माण के लिए दो किस्तों में कुल 15 लाख रुपये (7.5-7.5 लाख) देने की घोषणा की।
विज्ञापन

अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों को जीवन में कड़ा परिश्रम करने का संदेश दिया। स्वास्थ्य और अनुशासन पर जोर देते हुए उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन मोबाइल फोन से पूरी तरह दूर रहें। सांसद ने स्पष्ट किया कि वह विद्यालय में स्वच्छता और बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर कभी भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और साल भर की उपलब्धियों का ब्योरा साझा किया। मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed