फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Man sentenced to 10 years in prison for fatally attacking elderly woman

Kangra News: बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला करने के दोषी को 10 वर्ष की कैद

Thu, 07 May 2026 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 07 May 2026 05:31 AM IST
विज्ञापन
Man sentenced to 10 years in prison for fatally attacking elderly woman
धर्मशाला। बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोपी महिंद्र निवासी सरड़ वम्मी (तहसील रक्कड़) पर दोष सिद्ध होने पर न्यायालय ने उसे 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देहरा सपना पांडे की अदालत ने दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

घटना 19 मार्च 2024 की है, जब महिंद्र ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली 85 वर्षीय माया देवी के सिर पर डंडे से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बुजुर्ग महिला की बहू निर्मला देवी की शिकायत पर पुलिस थाना रक्कड़ में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच मुख्य आरक्षी विक्रम और उप निरीक्षक गुरदेव सिंह ने पूरी कर चालान कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर महिंद्र को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत सजा सुनाई है। धारा 307 में 10 वर्ष कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माना, धारा 452 के तहत 7 वर्ष की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माना, धारा 506 के तहत 7 साल का कारावास और धारा 323 और 504 के तहत क्रमशः 1 वर्ष और 2 वर्ष की सजा सुनाई है। न्यायालय के आदेशानुसार ये सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की प्रभावी पैरवी उप जिला न्यायवादी पंकज धीमान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed