फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Maintain pension commutation on old rules: Bhuria

पेंशन की कम्यूटेशन को पुराने नियमों पर ही बरकरार रखें : भूरिया

Thu, 24 Apr 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 24 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Maintain pension commutation on old rules: Bhuria
प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम पंचायत निरीक्षक एवम उप निरीक्षक संघ क
लंबागांव (कांगड़ा)। पंचायत निरीक्षक एवं उप निरीक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष ध्रुव सिंह भूरिया ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर दी जाने वाली पेंशन की कम्यूटेशन को पुराने नियमों पर ही बरकरार रखे। अगर सरकार नियमों में बदलाव करती है तो आने वाले समय में सरकार को कर्मचारियों का विरोध सहना करना पड़ेगा। प्रेस बयान में ध्रुव सिंह भूरिया ने कहा है कि कैबिनेट उपसमिति ने खर्चों की कटौती और संसाधन जुटाने के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कम्यूटेशन के वितरण को रोकने का सुझाव दिया है और पंजाब की तर्ज पर राज्य सरकार के कर्मचारियों को 25 वर्ष की सेवा के पूर्ण करने के उपरांत पूरी पेंशन देने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


समिति की यह सिफारिश भी कर्मचारी हित में नहीं है। कर्मचारियों की पेंशन योग्यता भी वर्तमान नियमों के तहत ही बरकरार रखा जाए। उन्होंने कहा कि उपसमिति ने अपनी सिफारिश में कहा है कि 25 वर्ष से कम सेवाकाल पूरा करने के उपरांत कर्मचारियों को लाभ सेवाकाल के वर्षों के अनुपात में दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed