फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Loss of lakhs due to fire in paint warehouse in Kangra

कांगड़ा में पेंट के गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान

Thu, 14 Oct 2021 08:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Loss of lakhs due to fire in paint warehouse in Kangra
कांगड़ा। निकटवर्ती ललेहड़ गांव में पेंट की कंपनी के गोदाम में आग की घटना से लाखों का सामान जल गया। मामला बुधवार देर रात का है। आग की घटना इतनी बड़ी थी कि कांगड़ा दमकल विभाग को बढ़ती आग पर काबू पाने के लिए दो अतिरिक्त गाड़ियां धर्मशाला से मंगवानी पड़ीं। विभाग के एक दर्जन से ज्यादा कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर बाका रखा सामान जलने से बचा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गोदाम से कई जिलों को सप्लाई की जाती है। रात 10:55 पर विभाग को आग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही व्यापार मंडल अध्यक्ष भी पहुंचे। आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के लिए विभाग के कर्मियों के तीन घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने गोदाम के साथ अन्य सामान को आग की चपेट से बचा लिया। दमकल विभाग के अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने में कर्मियों के कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस वजह से बाकी सामान को जलने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed