फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Listening to Shiva Katha can save a person from suffering: Jaya Devi

शिव कथा के श्रवण से कष्टों से बच सकता है व्यक्ति : जया देवी

Sun, 26 Oct 2025 08:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 26 Oct 2025 08:04 AM IST
विज्ञापन
Listening to Shiva Katha can save a person from suffering: Jaya Devi
सुनहेत में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भजनों पर नाचते हुए महिलाएं। स्रोत: आयोजक
रैहन (कांगडा)। कथावाचक जया देवी महाराज ने कहा कि कलियुग में शिव कथा का श्रवण करने वाला अत्यंत भाग्यशाली होता है और इससे व्यक्ति कलियुग के कष्टों से बच सकता है। यह बात उन्होंने श्री राधा कृष्ण मंदिर वासा में चल रही शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन प्रवचन सुनाते हुए कही।
विज्ञापन

कथा में उन्होंने चंचुला के उद्धार, देवराज की शिवलोक प्राप्ति और भस्मासुर के प्रसंगों का व्याख्यान किया गया। जया देवी ने कहा कि भस्मासुर ने भगवान शिव की कठोर तपस्या कर वरदान प्राप्त किया, लेकिन शक्ति का दुरुपयोग और अहंकार के कारण उसका अंत उसी वरदान से हुआ। जब मनुष्य अपने अहंकार, क्रोध और लोभ के वश में आकर शक्ति का गलत प्रयोग करता है तो उसका पतन निश्चित होता है।
विज्ञापन

कथा स्थल पर भजनों और शिव महिमा के गुणगान ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने श्रद्धा पूर्वक कथा श्रवण किया। कथा समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित की जा रही है और 30 अक्तूबर को अंतिम दिन हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed