फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Landslide on Kangra bypass, Jam on Mataur-Shimla NH

कांगड़ा बाइपास पर पहाड़ी गिरने से डेढ़ घंटा बंद रहा मटौर-शिमला मार्ग

Thu, 30 Sep 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Landslide on  Kangra bypass, Jam on Mataur-Shimla NH
कांगड़ा बाईपास पर भूस्खलन के बाद नेशनल हाईवे पर लगा जाम। -संवाद
कांगड़ा। मूसलाधार बारिश से बुधवार देर रात कांगड़ा बाईपास पर पहाड़ी से मलबा गिरने से यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। वहीं, समेला के समीप भी लहासे गिरने से गाड़ियों के पहिये थम गए। मटौर-शिमला एनएच पूरी तरह से बाधित हो गया। स्थानीय लोग जाम में फंस चुकीं बसों से उतरकर पैदल अपने ही गंतव्य की ओर चल पड़े।
विज्ञापन

लंबे और छोटे रूट की बसों की कतारें सड़कों पर लग गईं। कांगड़ा बाईपास से लेकर यह जाम समेला से भी आगे तक पहुंच गया। संपर्क मार्गों पर ट्रैफिक लोड बढ़ गया। बाईपास पर मलबा आने से मटौर और नगरोटा से आ रहे वाहनों की आवाजाही गुप्तगंगा मार्ग से मोड़ दी गई। गुप्तगंगा रोड ट्रैफिक का रश होने से बेहद धीमी रफ्तार से वाहन तहसील चौक तक पहुंच पाए। राहगीरों की आवाजाही इस रोड पर पूरी तरह से रुक गई। तड़के मार्ग अवरुद्ध होने से रोजाना आने वाली बाहरी राज्यों से दूध, दही, ब्रेड की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच पाईं। लेनिवि ने रोड बहाल करवाने के लिए जेसीबी मशीनें लगा दीं।
विज्ञापन

हालत यह थी कि कांगड़ा तहसील चौक से लेकर पुराना बस अड्डा तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। करीब डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद समेला रोड बहाल कर एनएच बहाल करवाया गया। बाईपास रोड भी दस बजे तक पूरी तरह से बहाल हो पाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बीच-बीच में पहाड़ियों से पत्थर गिरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed