फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Land clearance work in Rachyalu for Gaggal Airport expansion in full swing

Kangra News: गगल एयरपोर्ट विस्तार के लिए रछयालू में भूमि खाली करने का कार्य तेज

Mon, 19 Oct 2026 07:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 07:33 AM IST
विज्ञापन
Land clearance work in Rachyalu for Gaggal Airport expansion in full swing
प्रभावित परिवार खुद कर रहे मकानों को डिस्मेंटल, मुआवजा मिलने के बाद प्रक्रिया में आई तेजी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। रछयालू गांव में प्रभावित परिवार अपने मकान खाली कर उन्हें स्वयं गिराने में जुटे हैं। इससे परियोजना के लिए अधिगृहीत भूमि खाली करवाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।
प्रदेश सरकार की ओर से प्रभावित और विस्थापित परिवारों को भूमि अधिग्रहण अवार्ड के साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति के तहत निर्धारित मुआवजा राशि वितरित की जा चुकी है। इसके बाद ग्रामीण प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर मकान हटाने में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभावित परिवार अपने घरों से घरेलू सामान, छतों की चादरें, लकड़ी के शहतीर और खिड़की-दरवाजे निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। कई मकान पूरी तरह गिराए जा चुके हैं। कभी आबाद रहे इन क्षेत्रों में अब खाली जमीन और मलबा नजर आने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुश्तैनी घर छोड़ना प्रभावित परिवारों के लिए भावनात्मक रूप से कठिन है, लेकिन वे पुनर्वास प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों का सहयोग मिलने से अधिग्रहित भूमि खाली करवाने का काम आगे बढ़ रहा है, जिससे गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना के आगामी निर्माण कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed