{"_id":"62c7262c4493334d16474669","slug":"khundia-s-taxi-driver-s-body-found-hanging-from-a-tree-in-the-forest-kangra-news-sml4145261159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में लटका मिला खुंडिया के टैक्सी ड्राइवर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में लटका मिला खुंडिया के टैक्सी ड्राइवर का शव
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत कुटाहण के जंगल में एक टैक्सी ड्राइवर का शव पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी देहरा भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने की है।
जानकारी के अनुसार थाना खुंडियां को सूचना मिली कि कुटाहण में जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारा। मृतक की पहचान पंकज कुमार (30) पुत्र पुनी चंद निवासी खुंडिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पंकज बुधवार को घर से लापता था। पुलिस ने पर उसके पिता व पत्नी के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मौके के हालात व गवाहों के बयानों के अनुसार पंकज की मौत पर किसी ने कोई संदेह जाहिर नहीं किया है। फिलहाल पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। बताया जा रहा है कि पंकज पेशे से टैक्सी ड्राइवर था और शादीशुदा था। वह अपने पीछे पत्नी व एक साल की बेटी को छोड़ गया है।