{"_id":"668c74ee6ef1dad2c8073784","slug":"khaniyara-will-drink-clean-water-with-rs-14-crore-kangra-news-c-95-1-ssml1008-139773-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: 14 करोड़ रुपये से साफ पानी पीएगा खनियारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: 14 करोड़ रुपये से साफ पानी पीएगा खनियारा
Tue, 09 Jul 2024 04:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर 15 खनियारा में बरसात के दिनों में मटमैले पानी की दिक्कत जल्द ही दूर होने वाली है। जलशक्ति विभाग यहां 14 करोड़ रुपये की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने जा रहा है। खनियारा में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का टेंडर हो चुका है। तकनीकी निविदा के बाद अब वित्तीय निविदा की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही वर्क अवार्ड होने के बाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य शुरू हो जाएगा।
खनियारा में वर्तमान में मनूणी खड्ड से पेयजल आपूर्ति होती है, लेकिन बरसात के दिनों में जंगल से मटमैला पानी बहकर पेयजल स्रोत में पहुंच जाता है। इसके चलते नलों में मटमैले पानी की समस्या अकसर देखी जाती है। दूषित पानी के सेवन से आंत्रशोथ समेत अन्य जलजनित रोगों के फैलने की संभावना रहती है। इन समस्याओं से बचने के लिए अब जलशक्ति विभाग यहां वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने जा रहा है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लगने के बाद खनियारा क्षेत्र में मटमैले पानी की समस्या नहीं रहेगी।
उधर, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित विमल कटोच ने कहा कि खनियारा में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का टेंडर हो चुका है। तकनीकी निविदा के बाद अब वित्तीय निविदा की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही वर्क अवार्ड होने के बाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य शुरू हो जाएगा।