फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kangra Forest Division Dehra took major action against forest mafia they were carrying wood on expired permit

Kangra News: वन मंडल देहरा की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी परमिट पर ले जा रहे थे लकड़ी

Sun, 10 Aug 2025 12:06 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 10 Aug 2025 12:06 PM IST
सार

देहरा वन मंडल की विशेष टीम ने देहरा वन मंडल की सीमा को पूरी तरह सील कर चार अलग अलग सड़कों पर एक साथ नाके लगाए। साथ ही एक मोबाइल गश्ती दस्ता भी तैनात रहा। विशेष गश्ती दस्ते ने दो वाहनों को अवैध तरीके से लकड़ी ले जाते पकड़ा। 

विज्ञापन
Kangra Forest Division Dehra took major action against forest mafia they were carrying wood on expired permit
देहरा वन मंडल की विशेष टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वन मंडल देहरा ने वन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। देहरा वन मंडल की विशेष टीम ने देहरा वन मंडल की सीमा को पूरी तरह सील कर चार अलग अलग सड़कों पर एक साथ नाके लगाए। साथ ही एक मोबाइल गश्ती दस्ता भी तैनात रहा। जिसका नेतृत्व स्वयं डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा कर रहे थे। वन विभाग की इस गश्ती दस्ते ने पूरी रात कार्रवाई को अंजाम दिया। वन विभाग मंडल देहरा की चार टीमों ने एनएच सहित अन्य सड़कों पर शनिवार रात 8 से लेकर सुबह साढ़े 4 बजे तक विभिन्न जगहों पर नाके लगाए।

विज्ञापन


इस विशेष गश्ती दस्ते आरओ देहरा, आरओ ज्वालामुखी और आरओ डाडासीबा सहित पूरी वन विभाग टीम ने शुक्रवार रात को बड़े वाहनों की जांच की। वन विभाग ने पहला नाका रानीताल–देहरा–भरवाईं एनएच पर, दूसरा नादौन–रक्कड़–अंब एनएच पर, तीसरा नाका, तीसरा नाका ढलियारा–चनौर–डाडासीबा सड़क मार्ग पर और चौथा नाका नगरोटा सुरियां से खेरियां-देहरा सड़क पर लगाया गया। इस दौरान विशेष गश्ती दस्ते ने दो वाहनों को अवैध तरीके से लकड़ी ले जाते पकड़ा। बताया जा रहा है कि यह वाहन परमिट अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी लकड़ी ले जा रहे थे। इन वाहनों को जब्त करके आरओर कार्यालय देहरा में खड़ा किया गया है।
विज्ञापन


डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा का कहना है इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। ताकि वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित हो और अवैध तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed