{"_id":"65e22587def91f16290c7e94","slug":"justice-vivek-thakur-visited-palampur-court-kangra-news-c-95-1-ssml1021-127333-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: न्यायमूर्ति विवेक ठाकुर ने किया पालमपुर न्यायालय का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: न्यायमूर्ति विवेक ठाकुर ने किया पालमपुर न्यायालय का दौरा
Sat, 02 Mar 2024 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश हाईकोर्ट शिमला के न्यायाधीश विवेक ठाकुर ने पालमपुर के न्यायालय का दौरा किया। उन्होंने इस बीच अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय समेत तीन न्यायालयों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने बार एसोसिएशन के सदस्यों से भी मुलाकात की।
बार एसोसिएशन पालमपुर के अध्यक्ष राकेश कटोच समेत अन्य पदाधिकारियों ने न्यायाधीश विवेक ठाकुर से न्यायालय के नए भवन और वकीलों के लिए नए चैंबर बनाने की मांग रखी। जिस पर न्यायमूर्ति विवेक ठाकुर ने आश्वासन दिया। उन्होंने पालमपुर न्यायालय में हर चीज का निरीक्षण किया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय रणजीत सिंह ठाकुर, न्यायाधीश उपासना शर्मा, न्यायालय रितु सिन्हा समेत बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अन्य वकील मौजूद रहे।