{"_id":"6824f5466dd2bde9da0e6c12","slug":"job-opportunity-in-dubai-for-iti-pass-youth-kangra-news-c-95-1-kng1002-176934-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आईटीआई पास युवाओं के लिए दुबई में नौकरी का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आईटीआई पास युवाओं के लिए दुबई में नौकरी का मौका
Thu, 15 May 2025 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 15 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नगरोटा बगवां स्थित सेराथाना के प्रधानाचार्य इंजीनियर विनोद धीमान ने बताया कि 19 मई को अशोक लेलैंड संयुक्त अरब अमीरात के दुबई प्लांट के लिए युवाओं का साक्षात्कार लेगी। इस दौरान 18 से 26 वर्ष के वे युवा भाग ले सकेंगे, जिन्होंने ऑटो पेंटर, जनरल फीटर, वेल्डर, ऑटो इलेक्ट्रिशियन, मेकेनिक ऑपरेटर, मोटर मेकेनिक और मेंटेनेंस विषय में आईटीआई की हो। कंपनी की ओर से सुबह 9:00 बजे से साक्षात्कार शुरू किए जाएंगे और साक्षात्कार उपरांत चयनित होने वाले उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से स्थायी आधार पर नियुक्तियां प्रदान की जाएंगी। चयनित युवाओं को 22,000 रुपये प्रति माह वेतन शुरुआत में दिया जाएगा। साथ ही ओवर टाइम और सालाना बोनस भी दिया जाएगा। चयनित युवाओं के लिए रहने और खाने की सुविधा भी कंपनी की ओर से निशुल्क होगी। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी ही वीजा और ज्वाइनिंग फ्लाइट टिकट की सुविधा देगी। साथ ही दो वर्ष में एक बार घर आने-जाने के लिए हवाई टिकट भी देगी।
ये दस्तावेज लाएंं साथ
इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ पासपोर्ट फोटोकॉपी दोनों तरफ की रंगीन और जिन्होंने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है कॉपी, व्हाइट बैकग्राउंड वाली दो पासपोर्ट साइज फोटो, शिक्षा के प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी, कार्य अनुभव का प्रमाण पत्र सहित, आधार कार्ड और रिज्यूम लाना होगा।
विज्ञापन
ये दस्तावेज लाएंं साथ
इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ पासपोर्ट फोटोकॉपी दोनों तरफ की रंगीन और जिन्होंने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है कॉपी, व्हाइट बैकग्राउंड वाली दो पासपोर्ट साइज फोटो, शिक्षा के प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी, कार्य अनुभव का प्रमाण पत्र सहित, आधार कार्ड और रिज्यूम लाना होगा।
विज्ञापन