फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   jawali dhewa village mother daughter suspicious death son stable kangra news

Himachal News: जवाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मां और बेटी की मौत, बेटे की भी बिगड़ी तबीयत

Fri, 03 Jul 2026 03:52 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली, (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली, (कांगड़ा)। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 03 Jul 2026 03:52 PM IST
सार

कांगड़ा जिले के जवाली उपमंडल की धेवा पंचायत में एक ही परिवार की मां और बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं परिवार के किशोर बेटे को तबीयत बिगड़ने और उल्टियों की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन
jawali dhewa village mother daughter suspicious death son stable kangra news
पुलिस मामले की जांच करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना जवाली के तहत ग्राम पंचायत धेवा में मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिवार का 14 वर्षीय बेटा बीमार होने पर सिविल अस्पताल जवाली में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान शकुंतला देवी (40) पत्नी बुद्धि सिंह और उनकी 12 वर्षीय बेटी प्रिया के रूप में हुई है। पुत्र लेख राज (14) की तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी नूरपुर इल्मा अफरोज, डीएसपी जवाली वीरी सिंह, पुलिस टीम, पंचायत प्रधान रविंद्र सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने मौके से विभिन्न साक्ष्य जुटाए। परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घर के मुखिया बुद्धि सिंह ने पुलिस को बताया कि वीरवार रात परिवार ने एक साथ भोजन किया और सोने के लिए माता-पिता के घर में चला गया। शुक्रवार सुबह जब वह उठा तो पत्नी और बेटी को जगाने का प्रयास किया लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। वहीं बेटे को उल्टियां हो रही थीं, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बुद्धि सिंह दिहाड़ी-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है, जबकि मृतका शकुंतला देवी आशा वर्कर के रूप में कार्यरत थीं। उनकी बेटी प्रिया नौवीं कक्षा की छात्रा थी। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

जहर की आशंका
पुलिस ने बुद्धि सिंह के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी जिला नूरपुर इल्मा अफरोज का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई है। फोरेंसिक जांच के निष्कर्ष मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। महिला और उसकी बेटी के मौत मामले में प्रथम दृष्ट्या से मौत का कारण जहर खाना माना जा रहा है। अभी तक इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी लेकिन सूत्रों की मानें तो महिला ने कुछ दिन पहले ही चूहे मारने की दवाई खरीदी थी। हालांकि मौके पर ऐसी कोई दवाई बरामद नहीं हुई है। वहीं, मौत के कारणों की एक आशंका सर्पदंश भी जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed