{"_id":"6a8af85889ba1678020bd753","slug":"it-is-unfortunate-that-the-congress-itself-has-now-become-the-muslim-league-shanta-kangra-news-c-95-1-ssml1021-251840-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्भाग्य है, कांग्रेस ही अब मुस्लिम लीग बन गई : शांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्भाग्य है, कांग्रेस ही अब मुस्लिम लीग बन गई : शांता
Sun, 23 Aug 2026 07:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
शांता कुमार। फाइल फोटो
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज के भारत का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि कांग्रेस ही अब मुस्लिम लीग बन गई है। उन्होंने कहा कि आजादी के 80 साल बाद भी क्या भारत जिन्ना और मुस्लिम लीग के अनुसार चलेगा। जागृत भारत वंदे मातरम् के साथ हुए इस अन्याय को कभी स्वीकार नहीं करेगा।
शांता कुमार ने कहा कि 1937 तक पूरा वंदे मातरम् गाया जाता था। उस समय जिन्ना और मुस्लिम लीग ने दो छंदों का विरोध किया था। इनमें हिंदू धर्म की देवियों लक्ष्मी और दुर्गा का वंदन था। इसके बाद कांग्रेस का प्रस्ताव पारित हुआ और दोनों छंद हटा दिए गए। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि लक्ष्मी और दुर्गा देवियों के वंदन से उसे क्या आपत्ति है। उन्होंने कहा कि आज का भारत इस अन्याय को स्वीकार नहीं करेगा।