फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   It is important to encourage students to ask questions.

Kangra News: 'विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित करना जरूरी'

Sat, 02 May 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 02 May 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
It is important to encourage students to ask questions.
-आर्मी पब्लिक स्कूल में ‘थ्योरी ऑफ नॉलेज’ विषय पर क्षमता निर्माण कार्यशाला में बोले जागृति और अजय
विज्ञापन

------------
संवाद न्यूज एजेंसी
योल (कांगड़ा)। विद्यार्थियों को केवल जानकारी देने के बजाय उन्हें प्रश्न पूछने, तर्क करने और विभिन्न दृष्टिकोणों से सोचने के लिए प्रेरित करना आवश्यक है। यह बात सेंट थॉमस वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पठानकोट की समन्वयक एवं पीजीटी गणित जागृति वर्मा और कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल पालमपुर के पीजीटी अंग्रेजी संजय कुमार ने कही। उन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल योल में शनिवार को ‘थ्योरी ऑफ नॉलेज’ विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत कार्यशाला में संबोधित किया। इसमें विद्यालय के करीब 60 शिक्षकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान समूह चर्चा, गतिविधियों और उदाहरणों के माध्यम से शिक्षकों को नई तकनीकों से अवगत कराया गया। शिक्षकों ने भी अनुभव साझा किए। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल को उपयोगी बताया। कार्यशाला के समापन पर प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह ने प्रतिभागियों को सीखी गई बातों को व्यवहार में लागू करने का आह्वान किया। साथ ही विशेषज्ञ वक्ताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed