फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Increase in trend in AYUSH system, 84 people got Panchkarma done in one month

Kangra News: आयुष पद्धति में बढ़ा रुझान, एक माह में 84 ने करवाया पंचकर्मा

Sun, 18 Feb 2024 02:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 18 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Increase in trend in AYUSH system, 84 people got Panchkarma done in one month
धर्मशाला। जिला आयुष अस्पताल धर्मशाला में मरीजों का विश्वास दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। लोग एलोपैथी के बजाय आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज करवाना पसंद कर रहे हैं। प्रदेश और केंद्र सरकार भी इस दिशा में लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। यह बात शनिवार को जिला आयुष अधिकारी डॉ. गगनदीप और मेडिसन विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि मरीजों को आयुष पद्धति से अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

डाॅ. गगनदीप ने कहा कि धर्मशाला आयुष अस्पताल में पिछले एक माह 84 मरीजों ने पंचकर्मा का लाभ उठाया है। वहीं, पिछले एक माह में अस्पताल की ओपीडी 1,193 के करीब रही है। वहीं, बीते वर्ष अस्पताल की ओपीडी 14,946 के करीब रही और 1,487 मरीजों ने पंचकर्मा का लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि जिले में 249 आयुष स्वास्थ्य केंद्र और 153 बेलनेस सेंटर हैं। वेलनेस सेंटर में भी पंचकर्मा की सुविधा प्रदान की जा रही है। मरहम थैरेपी और नाड़ी परीक्षण से भी मरीजों को लाभ पहुंच रहा है। किसानों की आय बढ़ाने और जड़ी बूटियों को उगाने के लिए मिशन धनवंतरी शुरू किया गया है।
विज्ञापन

ये हैं लाभ
आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार पंचकर्म से कई लाभ मिलते हैं। इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जैसे शरीर से टॉक्सिन को खत्म करना, पाचन और मेटाबोलिज्म में सुधार, इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ावा देना, सेल्स को फिर से जीवंत करना, मानसिक स्पष्टता को बढ़ावा देना, तनाव को कम करना, वात दोष, संधिवात, कटिशूल, अनिद्रा और चमड़ी रोगों का इलाज आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed