{"_id":"68695050f636215d4208e9a5","slug":"inaugurated-the-newly-created-sub-tehsil-in-chachiyan-kangra-news-c-95-1-ssml1021-184773-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चचियां में किया नव सृजित उपतहसील का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चचियां में किया नव सृजित उपतहसील का शुभारंभ
Sun, 06 Jul 2025 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 06 Jul 2025 05:47 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। विधायक आशीष बुटेल ने शनिवार को नव सृजित उपतहसील कार्यालय चचियां का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि चचियां उपतहसील शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए पालमपुर नहीं जाना पड़ेगा। अब राजस्व संबंधी कार्य, प्रमाण पत्रों की प्राप्ति तथा अन्य सरकारी सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि उपतहसील का शुभारंभ कार्यालय में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के बाद ही किया गया है। उपतहसील के सृजन के लिए उन्होंने अपने कार्यकाल में अथक प्रयास किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित किया जाए।
उन्होंने स्थानीय पंचायत की मांग पर तवीकेश्वर मंदिर के लिए 2.5 लाख और गढ़ महिला मंडल भवन के निर्माण के लिए 2.5 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बगोड़ा में लगभग 102 करोड़ रुपये से एसडीआरएफ कैंपस का निर्माण किया जाएगा, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। इस अवसर पर महापौर नगर निगम गोपाल नाग, एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती, वूल फेडरेशन निदेशक मंडल सदस्य त्रिलोक चंद, पार्षद अमित मनु शर्मा, तहसीलदार साजन बग्गा, उपनिदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान, नायब तहसीलदार चचियां सतिंद्र आहलुवालिया, स्थानीय पंचायत प्रधान जगदंबा देवी, उपप्रधान प्रवीण भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।