फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   In Rakkad College, people took oath to stay away from drugs

Kangra News: रक्कड़ कॉलेज में नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

Sat, 09 Aug 2025 05:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 09 Aug 2025 05:30 AM IST
विज्ञापन
In Rakkad College, people took oath to stay away from drugs
रक्कड़ (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ में एंटी ड्रग क्लब, एनएसएस इकाई और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाना और एक स्वस्थ, सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयास को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक व गैर-शिक्षक वर्ग एवं 60 से अधिक विद्यार्थियों ने नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। इस अवसर एंटी ड्रग क्लब के नोडल अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि युवा वर्ग को नशे से दूर रखकर ही हम एक उन्नत, समर्थ और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed