फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   In Noorpur, thieves made away with fifty thousand cash by breaking into the house

Kangra News: नूरपुर में चोरों ने घर में सेंध लगाकर पचास हजार की उड़ाई नकदी

Sun, 27 Nov 2022 06:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
In Noorpur, thieves made away with fifty thousand cash by breaking into the house
जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 8 में शुक्रवार रात को रजनीश महाजन के घर में सेंध लगाकर चोर लगभग 50,000 की नकदी उड़ा ले गए हैं। चोरी उस समय हुई, जब परिवार के लोग ताला लगाकर किसी काम से बाहर गए थे।
विज्ञापन

नूरपुर थाना प्रभारी जसवाल सिंह ने बताया कि पीड़ित रजनीश महाजन के मुताबिक उनका परिवार किसी काम से घर पर ताला लगाकर बाहर गया हुआ था। जब परिवार नूरपुर घर वापस आया, तो घर के दरवाजे अंदर से खुले थे। कमरों की बिजली जली हुई थी और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था।
विज्ञापन

चोर घर की अलमारी को तोड़कर नकदी उड़ा ले गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि इस वारदात में घर में रखी नकदी चोर उड़ाने मे कामयाब हो गए, लेकिन आभूषण बैंक में रखे हुए थे, जिनका बचाव हो गया। हालांकि शातिरों ने आर्टिफिशियल आभूषणों की पूरी तरह छानबीन की, लेकिन उन्हें वहीं छोड़ गए। थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से इस मामले को खंगाला गया। हालांकि बक्शी टेक चंद राजकीय कन्या सिनियर स्कूल में लगे कैमरे खराब पाए गए। पुलिस एक अन्य दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से इस मामले को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed